बिजली-पानी के बिल, व्यापारियों के कर्ज माफ करें, प्राइवेट कर्मचारियों को वेतन दे: कमलनाथ

  
Last Updated:  मई 3, 2020 " 10:52 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज ZOOM APP पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वह मध्य प्रदेश को काफी तेजी से आगे ले जा रहे थे लेकिन शिवराज सिंह सरकार ने एक बार फिर मध्य प्रदेश को बुरी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। 

कमलनाथ की शिवराज सिंह सरकार से मांग

3 महीने तक बिजली और पानी का बिल माफ किया जाए। छोटे व्यापारियों का एक करोड रुपए तक का कर्जा माफ किया जाए। नगरपालिका के सभी प्रकार के टैक्स माफ किए जाएं। छोटे व्यापार और कंपनियों के प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी सरकार दे। 

पत्रकार वार्ता की कुछ खास बातें

मैंने अपनी गवर्नमेंट आउट सोर्स नहीं की थी। मुझसे पहले इस प्रदेश में गवर्नमेंट को आउट सोर्स कर दिया जाता था। मैं अपनी सरकार को चलाता था। कई मजदूर इन्फेक्शन लेकर आ रहे हैं और अपने गांव में जा रहे हैं उनका क्या होगा।मैंने तो लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव दिया था। दिल्ली से हमारी कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला करेंगी आने वाला समय बताएगा। मुझे राजनीति का 40 साल का अनुभव है लेकिन सौदेबाजी का अनुभव नहीं था, इसलिए मेरी सरकार गिर गई। जो विधायक बेंगलुरु में थे उन्होंने भी मुझसे एक एक करके बात की।नेता प्रतिपक्ष का नाम अभी हमने तय नहीं किया है। नेता प्रतिपक्ष का नाम हमारी कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगी फुलस्टॉप फिलहाल कोई विधानसभा नहीं चल रही है।
शिवराज सिंह जी हमारे बारे में जो भी दावा करते हैं उसके बारे में आरटीआई लगाकर जानकारी मंगवाए। यह लोग मुंह चलाने की राजनीति करते हैं।
जो 22 विधायक इस्तीफा देकर गए हैं उनके बारे में जनता क्या कह रही है, आप पता लगाइए इन लोगों की क्या हालत हो गई है।
दिग्विजय सिंह से जैसे पहले संबंध थे वैसे ही आज संबंध है। यह संबंध हमेशा ऐसे ही रहेंगे। मुझे कोई नई टीम बनाने की जरूरत नहीं है।

 1,897 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *