रतलाम: 6 मई 2020(स्पष्ट खबर) ग्राम भदवासा के रमेश पिता दशरथ मोगिया एवं दिलीप पिता मांगीलाल राठौड़ द्वारा अवैध शराब बेचे जाने के तथ्य सामने आए हैं इसलिए रमेश पिता दशरथ मोगिया एवं दिलीप पिता मांगीलाल राठौड़ के विरुद्ध थाना नामली पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
आरोपी रमेश मोगिया एवं दिलीप राठौड़ को न्यायालय में पेश कर 1 दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई तथा पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि शराब राजू पिता बसंती लाल लोढ़ा निवासी हल्दोनी एवं रमेश कंजर निवासी उकेरिया से लाए थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजू लोढ़ा को हिरासत में लिया एवं आरोपी रमेश कंजर को भी हिरासत में लिया आरोपी रमेश के पास से अवैध शराब बनाने के उपकरण भी जप्त किए गए आरोपी रमेश कंजर पर 10 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई थी,
रतलाम सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी निलंबित-
आरोपी हीरालाल पर 10 हजार का इनाम घोषित
संपूर्ण घटनाक्रम में आज तक कुल 4 व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया। तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया एवं अग्रिम जांच में कुल पांच अन्य आरोपियों की पहचान की गई है। इन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 8 आरोपियों को पुलिस द्वारा अपराध में लिप्त पाए जाने पर आरोपी बनाया गया है अन्य फरार आरोपी हीरालाल पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है ।ग्राम रघुनाथगढ़ थाना नामली के अंतर्तग दिनांक 2-5-2020 को विक्की उर्फ पप्पू पिता प्रह्लादसिंह व दिनांक
3-5-2020 को ऋतुराज सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु उपरांत इसी गाँव के पंचम सिंह पिता
सुखदेव सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती होने पर जांच मे सभी
व्यक्तियों द्वारा शराब के सेवन उपरांत स्वास्थ्य खराब होना व मृत्यु होना पाया गया,
जांच में मुखबिर सूचना
तकनीकी साक्ष्य पछूताछ में आए तथ्यों के आधार पर संदेही हीरालाल पिता अंबाराम जाट जायसवाल गली नामली द्वारा अवैध शराब बेचे जाने के तथ्य सामने आए , जिस पर हीरालाल पिता अंबाराम जाट
के विरुद्ध थाना नामली पर विभिन्न धाराओं में अपराध पांजीबद्ध किया गया है,
आरोपी हीरालाल जाट घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश हेतु टीम गठित कर
रिस्तेदारों के यहां तथा अन्य जगह दबिश दी गई, व जिसकी गिरफतारी के लिए 10 हजार
रूपये ईनाम की उद्घोषणा की गई है , जिसकी गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किए जा रहे है , ग्राम भारोडा़ के निवासी हीरलाल पिता अंबाराम भील उम्र 45 वर्ष का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला अस्पताल में इलाजरत रहा व आंखों की दृषिट में दोष आ गया है, जांच उपरांत लखन सिंह
पिता मानसिंह राजपूत
निवासी ग्राम भारोडा़ द्वारा शराब बेचे जाने व शराब सेवन के उपरांत हीरलाल अस्वस्थ होना पाया गया , जिस पर आरोपी लखन सिंह पिता मानसिंह राजपूत
निवासी ग्राम भारोडा़ के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए थाना नामली पर
पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया,
दिनांक 05-5-2020 को लखन सिंह
राजपूत को न्यायालय पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया तथा संदीप पिता कारूलाल
कटारा उम्र 19 साल निवासी ग्राम भारोडा़ को गिरफ्तार किया गया,
उक्त आरोपी ने पूछताछ पर अवैध शराब को (1) दीपक पिता शांतिलाल पाटीदार निवासी ग्राम
खोखरा थाना सैलाना,(2) सुरेश पिता बालाराम राव निवासी धामनोद थाना सैलाना,
(3) संदीप कटारा
पिता करुलाल कटारा
से लाना बताया है, जिनहें गिरफ्तार कर प्रकरण में पछूताछ कर आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें रतलाम: कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मृत्यु
विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब जप्त की, 2000 लीटर महुआ लहान नष्ट किया
इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कुल 62 मामले एवं 71 आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध किए जाकर कुल 851 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण अभियान के दौरान थाना रावटी थाना ताल में ग्राम पंच पिपली दा थाना कालूखेड़ा के अंतर्गत ग्राम चिकलीना, थाना रिंगनोद के अंदर अंतर्गत ढोढर, बांछड़ा डेरा, ग्राम मोयखेड़ा, थाना औ0क्षेत्र जावरा अंतर्गत राजखेड़ी एवं उकेड़िया कंजर डेरा में थाना बरखेड़ा के अंतर्गत चंबल नदी के किनारे कंजरों द्वारा अवैध शराब बनाने हेतु तैयार किए गए करीब 2000 लीटर महुआ लहान को नष्ट किया गया है।
4,776 total views














