जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी निलंबित-
Last Updated: मई 6, 2020 " 08:38 अपराह्न"
भोपाल :06 मई 2020 (स्पष्ट खबर) राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में बरती गई लापरवाही के फलस्वरूप जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, निलंबन अवधि में श्री राठी का मुख्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, उज्जैन रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी, रतलाम जिला आबकारी के संबधितों की लापरवाहीयों एवं निष्क्रियता के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने अवैध शराब बेचने वालों के अलावा नित्य नये लोग अवैध शराब के धंधे में हाथ आजमा रहे हैं इनमें भी यूवाओं की तादाद अधिक है रतलाम जिले में पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब के विरुद्ध विषेश अभियान चलाया हुआ है जिस में पुलिस को भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ की शराब पकडने में सफलता मिल रहीं हैं जिस से आबकारी अधिकारी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है,
मिली जानकारी अनुसार 2013 में जगदीश राठी इंदौर में सहायक आबकारी आयुक्त थे। तब इनके घर से 1 किलो सोना, 40 किलो चांदी, 15 लाख का कैश मिला था।
राज्य शासन ने प्रथमदृष्टया माना है कि रतलाम जिले में लॉकडाउन के दौरान रतलाम जिले में कच्ची शराब के सेवन से 04 व्यक्तियों की मृत्यु होना इस को लेकर श्री राठी पर निलंबन की कार्रवाई हुई है,