लड़कियां शराब बेचे इसमें क्या बुराई है, भाजपा सांसद ने कहा
Last Updated: जून 14, 2020 " 06:37 अपराह्न"
भोपाल: मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के विवादित बयान लगातार सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीवा लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जब लड़कियां नशा करती हैं तो फिर शराब बेचने में क्या हर्ज है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने कहा
भाजपा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा नहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इसी दौरान यह विवादित बयान दिया। सांसद ने कहा कि जब महिलाएं और युवतियां नशा करती हैं तो फिर शराब बिक्री करने में हर्ज ही क्या है। इसका वीडियो वायरल होने पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने रविवार को रीवा के कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर में थाली बजाकर सांसद के खिलाफ आक्रोश जताया।
कांग्रेस की महिला नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कविता पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि वायरल वीडियो में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने महिलाओं एवं युवतियों पर शराब पीने व नशीले पदार्थों का सेवन करने की बात कहते हुए महिलाओं द्वारा शराब बिक्री किए जाने का समर्थन किया है और यह महिलाओं के लिए अपमानजनक है।
इसके लिए कांग्रेस नेताओं को माफी मांगना चाहिए: भाजपा सांसद
जो भी महिलाएं विरोध कर रही हैं, उन्हें समाज के बारे में मालूम नहीं है कि आज समाज किस दिशा में जा रहा है। महिलाएं-युवतियां नशा कर रही हैं। शराबखोरी बढ़ाने का काम कांग्रेस ने ही किया है और इसके लिए कांग्रेस नेताओं को माफी मांगना चाहिए।-जनार्दन मिश्रा, सांसद रीवा