कोरोना विस्फोट, 20 नए कोरोना संक्रमित मिले, रतलाम जिले में संख्या 107 तक –

  
Last Updated:  जून 15, 2020 " 04:13 पूर्वाह्न"

रतलाम:15 जून 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम में कोरोना वायरस का कहर जारी है। रतलाम में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। देर रात प्राप्त जॉंच रिपोर्ट में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले है। जिनमें 11 पुरूष और 9 महिला शामिल है। संक्रमण अब शहर से गांवो की ओर फैलता जा रहा है। इस तरह रतलाम जिले में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या 107 तक पहुंच गई। जिसमें से 55 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से 4 की मौत हुई है। अब मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में 48 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

देर रात मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट के अनुसार 20 लोग पॉजिटिव आए हैं। संक्रमित कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं फीवर क्लीनिक के माध्यम से सामने आए हैं।

20 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट में 20 नए पॉजिटिव मिले है। जिनमें 11 पुरूष और 9 महिला शामिल है। संक्रमितो में 5 जावरा से, 5 नाहरपुरा, 1 अरिहंत परिसर, 1 लक्ष्मणपुरा, 1 मोमिनपुरा, 6 नयापुरा हाट रोड, 1 ताल से है।

 1,910 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *