शादी का मेकअप करवाने गई दुल्हन की ब्यूटीपार्लर में गला रेत कर नृशंस हत्या

  
Last Updated:  जुलाई 5, 2020 " 05:46 अपराह्न"

रतलाम: 5 जुलाई 2020 (स्पष्ट खबर )| जिले के जावरा में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात हुई । जिस घर में खुशिया छाई हुई थी वहां पलक झपकते मातम छा गया। अपनी शादी के लिए मेकअप करवाने ब्यूटी पार्लर गई एक दुल्हन की अज्ञात आरोपी ने गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही जावरा सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जावरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है । शाजापुर निवासी सोनू यादव 24 अपने परिवार के साथ रविवार सुबह ही विवाह के लिए जावरा आई थी। विवाह से पहले मेकअप करने के लिए दुल्हन सोनू अपनी बहिन के साथ जावरा के मंशापूरण रोड स्थित एक ब्यूटीपार्लर गई थी। पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर में अज्ञात लड़का आया जिसने पहले बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाले इस घटनाक्रम से जावरा में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना मिलते ही सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 2,930 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *