कानपुर शूटआउट: गैंगस्टर विकास दुबे के साथी अमर दुबे को यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर में किया ढेर

  
Last Updated:  जुलाई 8, 2020 " 09:01 पूर्वाह्न"

विकास दुबे एनकाउंटर : कानपुर शूटआउट में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे अभी भी यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि इस मामले में एसटीएफ (UP STF) को बड़ी सफलता मिली है। विकास दुबे के राइड हैंड अमर दुबे को हमीरपुर में एनकाउंटर में मार गिराया गया है।

navbharat times
अमर दुबे (फाइल फोटो)

हमीरपुर
कानपुर शूटआउट में फरार विकास दुबे के मामले में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विकास दुबे के साथी अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।
पुलिस को अमर के उस इलाके में छिपे होने का संदेह पहले से था क्योंकि उसकी कार औरैया के पास लावारिस मिली थी। पुलिस ने अनुमान था कि विकास, अमर के साथ औरैया के चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश भागा होगा या बीच में ही कहीं छिपा होगा। पुलिस ने उस इलाके में सख्त चौकसी कर रही थी। अमर के बुंदेलखंड में होने की सूचना पुलिस को लगी। जिस पर पुलिस ने वहां अमर की घेराबंदी कर ली।

घटना के दिन पुलिस पर कर रहा था फायरिंग
बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।

 3,405 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *