विकास दुबे मामले की जांच होनी चाहिए: कमलनाथ, उज्जैन पुलिस को बधाई मिलनी चाहिए: नरोत्तम मिश्रा

  
Last Updated:  जुलाई 9, 2020 " 03:56 अपराह्न"

भोपाल: उत्तर प्रदेश के फरार बदमाश विकास दुबे की मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर संदेह जताया है। वहीं गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ के बयान का जवाब देते हुए कहा कि पुणे पुलिस को बधाई देनी चाहिए।

किसी बड़ी सियाशी साज़िश की बू आ रही है: कमलनाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यम़ंत्री कमलनाथ का कहना है कि यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर , 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाँकाल मंदिर में ख़ुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जाँच होना चाहिये। इसमें किसी बड़ी सियाशी साज़िश की बू आ रही है।

किसी संरक्षण की और इशारा कर रहा है: कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि इतने बड़े इनामी अपराधी के जिसको पुलिस रात- दिन खोज रही है, उसका कानपुर से सुरक्षित मध्यप्रदेश के उज्जैन तक आना और महाँकाल मंदिर में प्रवेश करना और ख़ुद चिल्ला- चिल्लाकर ख़ुद को गिरफ़्तार करवाना, कई संदेह को जन्म दे रहा है, किसी संरक्षण की और इशारा कर रहा है, इसकी जाँच होना चाहिये।

हमने माफियाओं को प्रदेश से खदेड़ दिया था: कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि हमने हमारी सरकार में माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ सतत बड़ा अभियान चलाया , जिसके कारण माफिया प्रदेश छोड़कर चले गये और अब भाजपा सरकार आते ही माफिया वापस प्रदेश लौटने लगे है।प्रदेश माफियाओ की सुरक्षित शरणस्थली बनता जा रहा है।

पुलिस को बधाई देनी चाहिए, कमलनाथ सवाल उठा रहे हैं: नरोत्तम मिश्रा

कमलनाथ के बयान का जवाब देते हुए गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के 8 पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या का आरोपी है। उज्जैन पुलिस ने उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी सफलता पर पुलिस को बधाई देने के बजाय कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने में जुटे हैं।

 4,186 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *