रतलाम: ताल क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई की गई-

  
Last Updated:  जुलाई 14, 2020 " 11:44 अपराह्न"

रतलाम :14,जुलाई,2020(स्पष्ट खबर)| कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले के ताल क्षेत्र में पुलिस तथा राजस्व के संयुक्त दल द्वारा रेत के अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर करीब 90 से 100 ट्राली रेत जप्त की गई।
ग्राम लूनी में की गई उक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से दो अलग-अलग स्थानों पर निजी तथा शासकीय भूमि में जांच उपरांत भंडारीत्त रेत जप्त की गई। कार्रवाई में तहसीलदार श्री रमेशचंद्र सिसोदिया नायब तहसीलदार, श्री रमेश मसारे, खनिज निरीक्षक देवेंद्र कुमार चिडार, खारवा चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या तथा हल्का पटवारी सम्मिलित थे। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 3,137 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *