मध्यप्रदेश में 24वें विधायक ने कमलनाथ का नेतृत्व अस्वीकारा, इस्तीफा दिया

  
Last Updated:  जुलाई 17, 2020 " 04:01 अपराह्न"

भोपाल: चुनाव जीत चुका विधायक आसानी से इस्तीफा नहीं देता। राजस्थान का ताजा घटनाक्रम इसका प्रमाण है लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे लगातार जारी हैं। आज 24वें विधायक ने कमलनाथ को अपना नेता मानने से इनकार करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। 

विधानसभा सचिवालय से समाचार प्राप्त हो रहा है कि बुरहानपुर जिले की नेपानगर सीट से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री कमलनाथ हैं। यदि लालच और खरीद-फरोख्त प्रमाणित नहीं कर सकते तो प्रत्येक इस्तीफे का सिर्फ एक ही तात्पर्य होता है, इस्तीफा देने वाले विधायक ने विधायक दल के नेता का नेतृत्व स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। 

26 सीटों पर होंगे उपचुनाव, कमलनाथ और कांग्रेस 90 पर 

मध्यप्रदेश में अब 26 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की विशेष रणनीति से गठित विधायक दल में अब केवल 90 विधायक रह गए। हर जाता हुआ एक विधायक कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ की प्रतिष्ठा पर नया दाग लगा जाता है। 114 में से 24 को गद्दार कहना अब उचित नहीं होगा। क्योंना यह मान लिया जाए कि कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं ने हाईकमान की तरफ से थोपे गए नेताओं को स्वीकार करना बंद कर दिया है।

 3,172 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *