राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने की जेल में सूइसाइड की कोशिश

  
Last Updated:  जुलाई 21, 2020 " 01:02 अपराह्न"

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी (Rajiv Gandhi killer Nalini news) ने जेल में सूइसाइड की कोशिश की है। नलिनी ने ऐसा जेल में झड़के के बाद किया। नलिनी के पति ने उसे दूसरे जेल में ट्रांसफर की मांग की।

navbharat times
फाइल फोटो

चेन्नै:
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उसने जेल में खुदकुशी की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, नलिनी ने साड़ी से जेल में खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में झगड़े के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की। इससे जेल में हड़कंप मच गया। बता दें कि नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में सजा काट रही हैं।
नलिनी ने चेन्नै के वेल्लोर जेल में जान देने की कोशिश की। वकील ने इस बात की जानकारी दी। वकील ने बताया कि नलिनी और अन्य कैदी के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों के झगड़े की बात जेलर तक पहुंच गई थी जिसके बाद नलिनी ने जान देने की कोशिश की। वकील का कहना है कि नलिनी ने इतने सालों में पहली बार ऐसा कदम उठाया है, जिसकी असल वजह वह जानना चाहती हैं। वकील ने आगे कहा कि नलिनी के पति जो राजीव केस में ही जेल में बंद है, उसने नलिनी को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

पिछले 29 सालों से जेल में नलिनी
राजीव की हत्या की दोषी नलिनी 29 सालों से जेल में बंद है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है। वह एलटीटीई के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी। जेल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं लड़की अरिथ्रा अब लंदन में डॉक्टर है। चेन्नै में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी और श्रीहरण के उसकी जिंदगी में आने से पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

 1,705 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *