पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार पर नपे सीएमओ, आयुक्त ने किया सस्पेंड

  
Last Updated:  जुलाई 30, 2020 " 11:25 अपराह्न"

भोपाल: 30 जुलाई, 2020(स्पष्ट खबर)| प्रधानमंत्री आवास योजना में सामने आये भ्रष्टाचार के मामले में सीधी जिले की मझौली नगर परिषद के सीएमओ पर गाज गिरी है| गुरूवार को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास ने उन्हें निलंबित कर दिया है| इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं|

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मझौली प्रभात वरकड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वरकड़े को प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री वरकड़े का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास जबलपुर रहेगा।

 4,070 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *