धामनोद में रविवार लॉकडाउन का पालन नहीं, सुबह से अधिकांश दुकानें खुली,
Last Updated: अगस्त 2, 2020 " 12:31 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद:02 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दो दिन पूर्व स्पष्ट कर दिया था कि रक्षाबंधन से पहले रविवार को बाजार खोलने के लिए कई जनप्रतिनिधियों के फोन आए थे। इस बारे में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद फैसला किया गया है कि रविवार को बाजार नहीं खोला जाएगा। तथा जिला कलेक्टर ने भी रविवारी लॉकडाउन यथावत जारी रखने के आदेश जारी करने की सूचना है, जिसके बावजूद जिले के धामनोद नगर में रविवार 02 अगस्त के सुबह से अधिकांश दूकानें खुली तथा बाजार में चहल पहल देखीं गई|
रविवार को जिले में पूर्व से निधारित संपूर्ण लॉकडाउन होने पर भी धामनोद नगर में अधिकांश दूकानें खुली होने के कारण नगर में अन्य व्यापारी दूकानदारों में लॉकडाउन को लेकर भ्रमित रहें|
पूर्व की घोषणा , निर्देशों का पालन नहीं करने पर एक हफ्ते पूर्व नगर में 07 दूकानें 24 घंटे के लिए सील- कि थी, अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नगर में क्या बड़ी संख्या में दूकानों पर कार्रवाई होगी यह सवाल नागरिकों द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से स्पष्ट खबर के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से पूछा जा रहा है|
इस विषय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने चर्चा में बताया कि नगर में भी पूर्ण लॉकडाउन है पुलिस प्रशासन को दूकानें बंद करवानी चाहिए|