ग्वालियर में कोरोना ब्लास्ट, संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूटे, 1 दिन में 203 पॉजिटिव मिले

  
Last Updated:  अगस्त 4, 2020 " 01:55 अपराह्न"

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोरोना संक्रमण ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 203 संक्रमित सामने आए हैं जो पहली बार है साथ ही कोरोना संक्रमित 46 वर्षीय सतीश दुबे की मौत सोमवार रात को अस्पताल में हुई। 

कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद से अब पहली बार बाजार टोटल अनलॉक होने जा रहे हैं। मंगलवार से ग्वालियर के सभी बाजार-दुकान, प्रतिष्ठान अपने नियमित समय अनुसार खुलेंगे और समय की कोई बंदिश नहीं रहेगी। शाम को नाइट कर्फ्यू के कारण बाजार बंद होने की बाध्यता को भी खत्म कर दिया गया है। बाजार और दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा और इसकी निगरानी जिला प्रशासन करेगा।
ग्वालियर में किसी भी व्यक्ति को कोविड के संक्रमण की शिकायत हो तो वे तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मोतीमहल के कंट्रोल कमांड सेंटर में स्थापित कंट्रोल रूम पर भी संपर्क कर सकता है। आमजनों की सुविधा के लिए वीडियो कॉलिंग के माध्यम से भी चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है। लोग इसका उपयोग करें। 
वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल नंबर – 7089003193 कोविड के संबंध में सूचनाके लिए नंबर 0751-2646605, 2646606, 2646607 एवं 2646608 

 2,146 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *