मामला सैलाना क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव का
रतलाम:7 अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है एसपी गौरव तिवारी ने नए पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना सैलाना अंतर्गत 29 जुलाई को बायपास रोड मॉडल स्कूल के पास सैलाना पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जो महेंद्र पिता मोतीलाल निवासी जिला बांसवाड़ा का था मृतक ने 26 जुलाई को मीनाक्षी नाम की लड़की से मैरिज ब्यूरो के माध्यम से कोर्ट में माला डालकर शादी की थी जिसके बदले में ₹200000 मीनाक्षी के कथित भाई पुष्पेन्द्र दुबे उर्फ गजेंद्र पुरोहित मैरिज ब्यूरो वालों को ₹50000 का चेक दिया था मीनाक्षी ने पुष्पेंदु व सारिका उर्फ संगीत के साथ मिलकर गोरड़ी गाव में शादी की थी तथा शादी के बाद मीनाक्षी को लेने सारिका गजेंद्र एक अन्य लड़का महेंद्र के यहां आए वापसी में इंदौर जाते समय महेंद्र का इन लोगों से विवाद हुआ जिसके बाद यह सभी लोग महेंद्र को टोल टैक्स पार करने के बाद छोड़कर कार से इंदौर भाग गए जिसके बाद महेंद्र कलाल ने आत्महत्या कर ली पुलिस ने मृतक की पत्नी मीनाक्षी को पकड़कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है । मैरिज ब्यूरो के मुकेश जोशी पर नामजद और संदेही मिनाक्षी पर बासवाड़ा पुलिस ने धारा 365 ने मामला दर्ज कर लिया हे। मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की घोषणा की है ।
गिरफ्तार दुल्हनसैलाना क्षेत्र में मिला था पेड़ पर फंदे से लटका शव