जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल में आज दूसरे मरीज ने आत्महत्या की कोशिश की

  
Last Updated:  अगस्त 28, 2020 " 07:03 अपराह्न"

जबलपुर: जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के साथ क्या हो रहा है, अब यह जांच का विषय होना चाहिए क्योंकि 1 सप्ताह में दूसरी बार संक्रमित मरीज ने आत्महत्या करने के लिए अस्पताल की खिड़की से कूदने की कोशिश की है। 

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में ऐसा क्या हो रहा है जो मरीज आत्महत्या पर उतारू हो रहे हैं

जबलपुर मेडिकल अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित एक मरीज ने आत्महत्या करने के लिए दूसरे मंजिल की खिड़की से कूदने की कोशिश की। इसी दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की उस पर नजर पड़ गई और उसे बचा लिया गया। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मरीज को आश्वासन दिया जा रहा है कि वह आत्महत्या ना करें उसकी छुट्टी की जा रही है। सवाल यह है कि जबलपुर मेडिकल अस्पताल में मरीजों के साथ ऐसा क्या किया जा रहा है जिसके चलते वह इलाज कराने के बजाय आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। 

रविवार को चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की थी

याद दिलाना जरूरी है कि इसी सप्ताह रविवार को एक मरीज ने इसी जबलपुर मेडिकल अस्पताल में ठीक इसी प्रकार से चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस समय ड्यूटी डॉक्टर ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया था। इस घटना के बाद डॉक्टर की काफी प्रशंसा भी हुई थी परंतु 1 सप्ताह में लगातार दूसरे मामले में कुछ सवालों को जन्म दे दिया है।

 2,069 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *