17 सितम्बर को होगी एन.आर.आई. सीटों की काउंसलिंग

  
Last Updated:  सितम्बर 14, 2020 " 04:48 अपराह्न"

भोपाल:14, सितंबर, 2020(स्पष्ट खबर)|शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अनिवासी भारतीय (एन.आर.आई) अभ्यार्थियों के लिए बी.टेक, बी.आर्ट तथा बी.प्लानिंग के पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 17 सितम्बर को निर्धारित है। अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 सितम्बर 2020 से प्रारंभ है। काउंसलिंग के लिए एन.आर.आई. छात्रों को स्वयं उपस्थित रहकर सभी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.dte.mponline.gov.inपर उपलब्ध है।

 886 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *