पुलिस एवं ग्रामीणों की घेराबंदी को देख भैंसों को छोड़ भागे चोर-

  
Last Updated:  सितम्बर 19, 2020 " 06:19 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:19,सितंबर,2020(स्पष्ट खबर)| गुरुवार- शुक्रवार की रात्रि को पुलिस थाना सैलाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी धामनोद, नगर धामनोद से चोरी गई पांच भैंसों को स्थानीय चौकी पुलिस ने फरयादी तथा ग्रामीणों की मदद से चोरी गई भैंसों की घेराबंदी कर बरामद कर लिया गया है|
मिली जानकारी अनुसार जिले के धामनोद नगर से गुरुवार- शुक्रवार की रात्रि को किसान रेवाशंकर (मारु) राव , नन्दराम राव के पशु धन 5 भैंसे चोरी गई थी पशु पालकों ने जिस की सूचना पुलिस चौकी धामनोद को दी जिस पर पुलिस चौकी प्रभारी निर्भय सिंह भुरिया ने सक्रियता दिखाते हुए आस पास के पुलिस थानों पर सूचना एवं अपने सूचना तंत्र को सक्रिय कर ग्रामीणों के साथ खोजबीन तेज़ कर घेराबंदी की जिसमें मौरवानी स्टेशन ग्राम मौरवानी के जंगल में मौरवानी के जागरूक ग्रामीणों ने भैंसों के साथ संदिग्ध व्यक्ति को देख पिछा किया तो भैंसों को छोड़ उक्त व्यक्ति भाग निकले पुलिस द्वारा भैंसों की पहचान धामनोद से चोरी गई भैंसों के रुपमें फरयादी एवं ग्रामीणों द्वारा करने पर भैंसों को सूप्रदगी में देकर चोरों की खोज बीन की जा रहीं हैं|
फरयादी द्वारा उक्त 5 भैंसों की कीमत 2.50 लाख बताई गई है|

 2,020 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *