लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी

  
Last Updated:  सितम्बर 25, 2020 " 08:05 अपराह्न"

मंदसौर| मध्य प्रदेश में रिश्वत का खेल भी जारी है, प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।भूमि नामांतरण के बाद पावती देने के लिए फरियादी से रिश्वत मांगी गई थी|

मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बगदीराम धाकड़ पटवारी हल्का नंबर 22 साठखेड़ा गरोठ जिला मंदसौर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दीपक राठौड़ ने पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की थी|

शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने बगदीराम धाकड़ को फरियादी दीपक राठौड़ से 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बगदीराम ने भूमि नामांतरण के बाद पावती देने के लिए फरियादी से 1000 रुपए की मांग की थी। आवेदक की मां के नाम की भूमि नामांतरण के पश्चात पावती तैयार करने के एवज में रिश्वत लेते हुए पटवारी को आज उनके निजी ऑफिस गरोठ में टीम ने पकड़ा है|

 3,357 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *