दैनिक पुरालेख: फ़रवरी 14, 2024

Ratlam:कलेक्टर द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त रवैया, जावरा क्षेत्र में 12 अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं को नोटिस जारी

Last Updated:  बुधवार, फ़रवरी 14, 2024  7:32 अपराह्न

कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त रवैया, अवैध कॉलोनी कृत्य पर एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ तथा ग्राम पंचायत सचिव होंगे जिम्मेदार रतलाम। शासन के निर्देश अनुसार कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाया है। कलेक्टर ने जिले के जावरा क्षेत्र में 12 अवैध कॉलोनी विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं, इसके अलावा दो कॉलोनी विकासकर्ताओं की भूमियों के संबंध में विभिन्न प्रकार की रोक लगाए जाने हेतु संबंधित शासकीय विभागों को निर्देशित किया है। जिला शहरी और पढ़े

 785 total views

Ratlam: पुलिस ने अपहरण की घटना का महज 12 घण्टे में किया खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार-

Last Updated:  बुधवार,   7:21 अपराह्न

थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने अपहरण की घटना का महज 12 घण्टे में किया खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार- रतलाम। थाना दीनदयाल नगर रतलाम मे कनेरी रोड हरथली फण्टा रतलाम पर आरोपियों द्वारा महिला व उसके साथी के अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था जिस पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 125/2024 धारा 341,146, 294,323,365,506 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों व अपहृता शीघ्र तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा निर्देशित किया और पढ़े

 759 total views

Ratlam:प्रभाकर राव का मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल में प्रथम स्थान पर चयन

Last Updated:  बुधवार,   6:41 अपराह्न

प्रभाकर राव का मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल में प्रथम स्थान पर चयन रतलाम। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रभाकर राव का गांधीनगर गुजरात में आगामी 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 के लिए भोपाल में विगत दिनों आयोजित ट्रायल्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है। पूर्व में भी श्री राव द्वारा लगातार 14 वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश सिविल सेवा दल का नेतृत्व किया गया है। साथ और पढ़े

 610 total views

Ratlam:ईगल गैंग के नाम पर फिरौती के लिये धमकाने वाला गिरफ्तार

Last Updated:  बुधवार,   4:33 अपराह्न

रतलाम। दिनांक 07.02.20204 को फरियादी अमृतलाल चोरसिया पिता बाबुलाल चौरसिया रतलाम द्वारा थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट किया कि मेरे व्हाटसअप मोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज व वाईस रिकार्डिंग भेजकर डरा धमकाकर मुझसे रुपये कि मांग कि जा रही है जो अपने आप को ईगल गैंग का सदस्य होना बताता है। रिपोर्ट पर से थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 78/2024 धारा 507,384 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना सायबर सेल कि मदद और पढ़े

 696 total views

indore: ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान- 05 ई-रिक्शा जब्त

Last Updated:  बुधवार,   8:49 पूर्वाह्न

इंदौर। इंदौर शहर में संचालित ई-रिक्शा (E Rickshaw) वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें इनके फिटनेस, HSRP नम्बर प्लेट, रजिस्ट्रेशन, बीमा, ड्राइवर का लाइसेंस, वाहन में ओवरलोडिंग की जाँच की जा रही है। यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसी दौरान 05 ई-रिक्शा को जब्त कर कार्यवाही की गई। विगत दिनों में 80 से अधिक ई-रिक्शा पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं और पढ़े

 509 total views

indore: ई-रिक्शा के नवीन पंजीयन पर लगेगी रोक

Last Updated:  बुधवार,   8:38 पूर्वाह्न

इंदौर। इंदौर में जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा लिये गये निर्णय के परिपालन में आगामी 2 मार्च से नए ई-रिक्शा(E Rickshaw) के पंजीयन पर रोक लग जायेगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इन्दौर शहर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा निर्धारित मार्गों पर संचालन नहीं किये जाने, अव्यवस्थित रूप से वाहन संचालन किये जाने, क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने से शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। श्री शर्मा ने और पढ़े

 782 total views