मप्र उपचुनाव : प्रेमचंद गुड्‌डू को नोटिस जारी, 48 घंटे में देना होगा जवाब –

  
Last Updated:  अक्टूबर 29, 2020 " 06:30 अपराह्न"

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्‌डू को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। 

ये नोटिस उन्हें 15 अक्टूबर को नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद बाजार चौक में हुई सभा में इंदौर, उज्जैन, भाेपाल, रतलाम कलेक्टर के लिए अशोभनीय और धमकाने वाली भाषा का उपयोग करने पर दिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा की शिकायत पर दिए इस नोटिस पर गुड्‌डू को दो दिन में जवाब देना है।  
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव का कहना है कि 13 दिन बाद नोटिस बदले की भावना से दिया है। हमने मंगलवार को चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक से जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत की थी, इसलिए हमें नोटिस दे दिया।

 1,097 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *