स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर परिषद सैलाना को मिला सम्मान-
Last Updated: दिसम्बर 5, 2020 " 05:50 अपराह्न"
राज्य स्तरीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर परिषद सैलाना को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है
रतलाम/सैलाना| राज्य स्तरीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर परिषद सैलाना को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है जिसके लिए शासन द्वारा नगर परिषद सैलाना को शासन स्तर पर सम्मानित किया गया, नगर परिषद सैलाना के अरुण पाठक द्वारा बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नगरीय निकाय को भोपाल में पुरस्कृत किया गया है उक्त समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश भर में नगर परिषद सैलाना को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है जो कि सभी सैलाना वासियों के लिए गर्व की बात है
इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष को सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी भोपाल एवं अन्य चैनलों पर भी किया गया| नगर परिषद सैलाना ने भी परिषद प्रांगण में उक्त कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई जिसमें नगर के पत्रकार गण जनप्रतिनिधि एवं परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे, साथ ही नप अध्यक्ष श्रीमती नम्रता जितेन्द्र सिंह राठौर द्वारा नगर के सम्मानीय नागरिक गण जनप्रतिनिधि गण पत्रकार गण का आभार माना जिनके आपसी सहयोग के कारण ही नगर परिषद सैलाना को यह सम्मान प्राप्त हुआ है l