भाजपा के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग सीहोर में –

  
Last Updated:  दिसम्बर 22, 2020 " 11:01 अपराह्न"

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 दिसंबर को सीहोर में होगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार यह वर्ग दो दिवसीय रहेगा और वर्ग में 9 सत्र रहेंगे। सीहोर के क्रिसेंट पार्क में 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन होगा। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी, सह प्रभारी सुश्री पंकजा मुंडे एवं श्री बिशेश्वर टुडू, 

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा वर्ग के दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 1,794 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *