रतलाम जिले में कोरोना टीकाकरण का शुभारम्भ विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री मईडा की उपस्थिति में हुआ

  
Last Updated:  जनवरी 16, 2021 " 07:19 अपराह्न"

रतलाम| रतलाम जिले में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ मेडिकल कालेज में विधायक श्री चेतन्य काश्यप, श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा की उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम मेडिकल कालेज की सफाई कर्मचारी श्रीमती सुमित्रा भाभर को कोविड वेक्सीन लगाया गया। दूसरे नम्बर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर ननावरे ने टीका लगवाया। इस अवसर पर श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व मंत्री श्री हिम्मत कोठारी, कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कल्ोक्टर श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत, श्री मनोहर पोरवाल, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, श्रीमती सीमा टांक, श्री गोविन्द काकानी, मेडिकल कालेज डीन डा. शशि गांधी, अधीक्षक मेडिकल कालेज डा. जितेन्द्र गुप्ता, डीआईओ डॉ. वर्षा कुरील, डा. गौरव बोरीवाल, डा. प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित थे।
    शुभारंभ कार्यक्रम के पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए उद्बोधन एवं संदेश को जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, अधिकारी, कर्मचारियों ने देखा-सुना। टीकाकरण अभियान के तहत बाल चिकित्सालय में भी टीके लगाए जा रहे हैं। यहां सर्वप्रथम टीका जिला चिकित्सालय वाहन हेल्पर श्री वीरेंद्रसिंह तंवर को लगाया गया जबकि दूसरा टीका आरएमओ डॉ. योगेश निखरा ने लगवाया। टीकाकरण के लाभार्थी हितग्राहियों ने टीका लगवाने के बाद संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम बहुंत खुश हैं, गौरवान्वित हैं, टीका लगवाने के बाद हमें कोई भी परेशानी नहीं हो रही है, टीका पूर्णतः सुरक्षित है। उन्होने अन्य सभी लोगों को टीकाकरण में भागीदार बनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।


    टीकाकरण लगवाने वालों में निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभि मेहरा, डॉ. डाली मेहरा, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. गौरव बोरीवाल, डॉ. अजहर अली, सुश्री श्वेता बागड़ी, श्री नवीन नागर, श्री दीपक उपाध्याय, डब्ल्यूएचओ के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. रितेश बजाज, डॉ. आर.सी. डामोर, श्री सुधीर शर्मा, जिला डॉ. रजत दुबे, आया श्रीमती राजलबाई, ड्राइवर श्री जयसिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
    इसके पूर्व कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे, मेडिकल कालेज डीन डा. शशि गांधी तथा एसडीएम श्री अभिषेक गेहलोत द्वारा सतत सक्रियता के साथ टीकाकरण कार्यक्रम शुभारम्भ की तैयारियां सुनिश्चित की गई। मेडिकल कालेज टीकाकरण कक्ष पर नोडल डाक्टर  प्रभात रंजन, सुपरवाईजर नईम मोहम्मद खान, टीकाकरण दल की सदस्याएं सुश्री जुगनी रावत, सुश्री रत्नप्रभा कुमावत, सुश्री उषा मट्टू, सुश्री मीना राजावत, सुश्री संगीता गामड द्वारा मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया जा रहा था। इसी तरह बाल चिकित्सालय में नोडल डाक्टर रचना पटेल, सुपरवाईजर श्री लोकेश वैष्णव, टीकाकरण दल की सदस्याएं श्रीमती वन्दना गुर्जर, शकीला खान, नंदिनी मोतियानी, रंजीता मोहबे, मंजू जाजोरिया द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा था।

प्रथम दिवस 100 से ज्यादा टीके लगाए गए
    कोरोना टीकाकरण अभियान शुभारम्भ के प्रथम दिवस सौ से ज्यादा टीके बाल चिकित्सालय तथा मेडिकल कालेज में लगाए गए। बाल चिकित्सालय में 49 और मेडिकल कॉलेज में 54 लोगों का टीकाकरण किया गया।

 1,606 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *