आपरेशन प्रहार: एक्स्प्रेसवे कैंप धामनोद से पकडा मादक पदार्थ , सैलाना पुलिस को मिली एक ओर बडी़ सफलता-

  
Last Updated:  फ़रवरी 11, 2021 " 06:35 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना/धामनोद| जिला प्रसाशन द्वारा बदमाशों , शराब माफिया एवं ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के मार्गदर्शन तथाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत सिहं बाकलवार, एसडीओपी सैलाना सखाराम सेंगर के निर्देशन में सैलाना पुलिस द्वारा
शराब माफिया एवं ड्रग तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु आप्रेशन प्रहार में सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिल रहीं हैं
दो दिन पूर्व भारी मात्र में अवैध शराब पकडने वाली सैलाना पुलिस को 10 फरवरी को अवैध डाडाचूरी के मामले में बडी़ सफलता हाथ लगीहै|

आपरेशन प्रहार: सैलाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता


मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली थी की एक्स्प्रेसवे निर्माण केम्प में संदिग्ध रह रहा है जो मोटरसाइकिल से रतलाम सैलाना रोड़ पर ढाबे पर डोडाचूरी सप्लाय करने जा रहा है
जिस पर पुलिस ने धामनोद में एक्स्प्रेसवे निर्माण केम्प के पास घेराबंदी कर
आरोपी जरनैल सिंह पिता निरंजन सिंह जाट निवासी रधान गुरदासपुर पंजाब जो एक्स्प्रेसवे के निर्माण केम्प धामनोद में रह रहा था मादक पदार्थ 3.500 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरी उसकी मोटरसाइकिल प्लेटिना MP 43 DR 6179 के साथ पकड़ा गया है पूछताछ पर आरोपी ने डोडा चूरा मलेनी नदी के पास जीत होटल के मालिक पप्पी उर्फ शाकिर पिता मजीद खान निवासी हसन पालिया से खरीद कर लाना बताया जिसकी सूचना के आधार पर दबिश देकर उक्त होटल से भी 1 किलो डोडा चूरा एवं डोडाचूरा पीसने की मिक्सर मशीन कथा तथा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जिससे पप्पी उर्फ साकिर ने डोडा चोरी पीसकर तौल कर दिया था जप्त किया गया है डोडा चूरा देने वाले आरोपी पूर्व में भी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ा जा चुका है जिसकी तलाश करते नहीं मिला । जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है गिरफ्तार आरोपी जरनैल सिंह से डोडा चोरी किन लोगों को देने जा रहा था पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है पुलिस थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 41/21 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट की कायमी कर विवेचना की जा रही है|
अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा पकडने में थाना प्रभारी विश्वमंगल सिंह सेंगर के नेत्तृत्व में उनि डी.एस सोलंकी, प्र.आरक्षक गजानंद शर्मा, लक्ष्मीनारायण , आर. मुकेश शर्मा, अमिचंद सिंघाड, माखन सिंह, दिलीप रावत, सतिश परमार की महती भूमिका रहीं हैं|

 3,067 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *