रतलाम: ढाबे पर पॉऊच लिया और दाग दी गोली एक घायल, पल्सर पर आये तीन व्यक्तियों ने मधुवन ढाबे पर किया फॉयर

  
Last Updated:  मार्च 31, 2021 " 08:59 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना : (सुनील परिहार सैलाना) | रतलाम जिले के सैलाना में मधुवन ढाबे पर रंजिश को लेकर चलीं गोली में एक घायल, पल्सर पर तीन व्यक्ति ढाबे पर पहुचे पॉऊच लिया और दाग दी गोली|
कुछ दिनों पूर्व बायपास रोड सैलाना में मधुबन ढाबे पर हुआ विवाद जब दो समाज में बदल गया तब दोनों ओर से समाजजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक दूसरे के विरुद्ध ज्ञापन प्रेषित किए थे, सैलाना नगर में यह अपने आप में पहली घटना थी कि जब किसी विवाद को लेकर दो समाज आमने-सामने आ गए थे और सैलाना पुलिस ने भी कठोर कार्रवाई करते हुए मधुबन ढाबे पर हुए विवाद और मारपीट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर नगर में शांति बहाल कि थीं , समय के साथ नगर में सभी इस बात को भूल गए थे
कि अचानक कि आज सायंकाल 7:00 और 7:30 के दरमियान मधुबन ढाबे पर गोली चलने की खबर से सैलाना नगर में दहशत का माहौल हो गया|


मधुबन ढाबा संचालक कैलाश शुक्ला द्वारा बताया गया कि विगत कुछ दिनों से उन्हें जेल में बंद आरोपीयों की ओर से धमकियां मिल रही थी की केस वापस नहीं लिया तो गोली मार देंगे देख लेने की धमकियां दी जा रही थी जिसके संदर्भ में ढाबा संचालक ने सैलाना पुलिस को अवगत भी कराया था
किंतु आज जब वह अपने ढाबे पर था कि अचानक ही एक पल्सर गाड़ी पर तीन व्यक्ति जिन्होंने हेलमेट एवं मास्क लगा रखा था ढाबे पर आए और उनमें से एक ने अचानक ही पिस्तौल निकाली और ढाबा संचालक पर गोली दाग दी ढाबा संचालक की तत्परता से वह तो बच गया लेकिन पास ही खड़े उसके कर्मचारी राकेश पिता मोहन निवासी ग्राम अंबा को वह गोली कान के पास से छूते हुए निकल गई जिससे ढाबा कर्मचारी घायल हो गया। तत्काल ही ढाबे पर उपस्थित ढाबा संचालक और अन्य जन उसे सैलाना अस्पताल लाए जहां प्राथमिक चिकित्सा उपरांत उसे रतलाम रेफर कर दिया| खबर लिखे जाने तक ढाबा संचालक के पक्ष में अस्पताल में बड़ी संख्या में परिचित एवं रिस्तेदार एकत्रित हो गए थे|
वहीं पुलिस आरोपीयों की खोज कर रहीं हैं|

 16,308 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *