मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस ने जीता 10वां राउंड, अजय टंडन को 10000 से ज्यादा वोटों की बढ़त-

  
Last Updated:  मई 2, 2021 " 03:54 अपराह्न"

भोपाल/दमोह|मध्य प्रदेश उपचुनाव परिणाम: दमोह उपचुनाव में जनता भाजपा के राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन में से किसी एक को चुनेगी. दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे. इसमें कुल 59.81 फ़ीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे.
इस चुनाव में बिकाऊ और टिकाऊ के नारे जोरशोर से लगाएं गयें है|
9वें राउंड में कांग्रेस को बीजेपी के मुकाबले 8000 से ज्यादा वोटों की बढ़त मिल गई है. कांग्रेस के अजय टंडन आगे हो गए हैं और बीजेपी पिछड़ गई है. राहुल लोधी और अजय टंडन के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है. 6वें में कांग्रेस आगे थी, जबकि 5वें में राउंड में बीजेपी आगे हो गई थी. कांग्रेस की लीड कम हो गई थी. चौथे राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन आगे थे. उन्हें 2617 वोट की बढ़त मिली थी. तीसरे रुझान में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के अजय टंडन 1815 वोट से आगे चल रहे थे. मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 55 दमोह की मतगणना रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. मतगणना 26 राउंड में होगी. यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां बीजेपी की तरफ से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं,

 1,528 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *