चलित टी बी वाहन से टीबी रोगियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया-

  
Last Updated:  मई 15, 2021 " 03:24 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| टी बी की बीमारी को जड़ से समाप्त कर टी बी मरीजों को उचित चिकित्सा मिले इस हेतु विभाग ने कड़ी तैयारी की है। दूरदराज के क्षेत्रों में टीवी के रोगियों को उचित चिकित्सा सुविधा मिले इस बाबत चलित चिकित्सा वाहनों द्वारा टीवी के रोगियों का इलाज शासन स्तर पर किया जा रहा है, चलित TB वाहन में टी बी रोगियों की माइक्रोस्कॉपी और चेस्ट एक्सरे सुविधा उपलब्ध है जिसे रोगी को फील्ड पॉजिटिव आने पर तुरंत डॉट्स की दवाई शुरू कर दी जाती ही।आज सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टी बी रोगियों की निशुल्क की जांच की गई। जांच में एक रोगी में टी बी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उपचार प्रारंभ कर दिया गया। टी बी विभाग के सुपरवाइजर कलम डावर द्वारा प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी की टीवी एक गंभीर बीमारी है जोकि उचित चिकित्सा मिलने पर ठीक भी हो जाती है आम जनों के मन में इस बीमारी को लेकर कई सारी भ्रांतियां हैं लेकिन इस बीमारी के कुछ प्रमुख लक्षण भी होते हैं जैसे प्रमुख दो सप्ताह से अधिक खांसी ,वजन कम होना ,सीने में दर्द ,भूख ना लगना, रात को सोते समय पसीने के साथ बुखार आना, और खखार में खून आना , इस प्रकार के किसी भी लक्षण पाए जाने पर तुरंत ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चलित TB वेन पर आकर जांच करवाएं ।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में आयोजित टीवी मरीजों के टीवी उपचार चलित वाहन निशुल्क जांच एवं उपचार के कार्यक्रम में डॉ शैलेश डांगे कैलाश जी यादव , एक्सरे टेक्नीशियन राधेश्याम मालवी, टीवी विभाग के कमलडावर, लेखापाल कमल चारेल सहित अन्य कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।।

 545 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *