अनूपपुर: साढ़े 8 करोड़ की लागत से होगा 28 उप-स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण-खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह

  
Last Updated:  जून 11, 2021 " 06:24 अपराह्न"

 

भोपाल| प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि उनके गृह जिला अनूपपुर के 28 ग्रामों में 8 करोड़ 46 लाख 72 हजार रूपये की लागत से 28 उप- स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इन कार्यों के लिये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें प्रति भवन के निर्माण पर 30 लाख 26 हजार रुपये व्यय होंगे।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अनूपपुर जिले में आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत विशेष केन्द्रीय सहायता के रूप में स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत इस राशि की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इसके अंतर्गत जिले के ग्राम तितरीपोढ़ी, पसला, पोंढी, दुलहरा, चचाई, खोली, बिजोडी, डोंगराटोला, मझगवाँ, घुईदादर, पालाडोंगरी, गिरारी (पाटन) पिपरखुटा, दुधमानियाँ, गोरसी, गुंवारी, जरियारी, खमरौध, कोठी पकरिहा, जमुना, भालूमाड़ा छिरमिरी, चंगेरी, खूंटाटोला, भगता, लहसुई, श्रमिकनगर और ग्राम पिपरिया में उप- स्वास्थ्य केन्द्रों के लिये भवन का निर्माण किया जायेगा।

मंत्री श्री सिंह ने बताया कि इन अतिरिक्त उप-स्वास्थ्य केन्द्रों के बनने से ग्रामीणों को और अधिक सहजता से इलाज मिल सकेगा। काफी समय से स्थानीय जन-प्रतिनिधि और आम जनता द्वारा इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा था।

 527 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *