वैक्सीन लगा रही नर्स के साथ खींचे फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भारी पड़ गया FIR

  
Last Updated:  जून 12, 2021 " 08:13 अपराह्न"

राजगढ़| मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कोरोना टीकाकरण के दौरान वैक्सीन लगा रही नर्स के साथ खींचे फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मनचले युवक को भारी पड़ गया, वायरल वीडियो की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार राजगढ़ जिले के भाटखेड़ा गांव का रहने वाला अरबाज खान ब्यावरा कला गांव में टीकाकरण के लिए पहुंचा था। इसी दौरान उसने टीका लगाते हुए नर्स का फोटो खींच लिया और उस फोटो को एडिटिंग कर फिल्मी गाना डाल उसे सोशलमीडिया पर वायरल भी कर दिया, जब ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उस नर्स तक पहुंचा तो नर्स ने इस पूरे मामले को लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की और फोटो वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई।

ऐसे में छापीहेड़ा थाने में वीडियो बनाने वाले मनचले अरबाज के खिलाफ धारा 354 और आपदा प्रबंधन की धाराओं के साथ ही आईटी एक्ट और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और पुलिस ने तुरंत ही मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार भी कर लिया।

 427 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *