उज्जैन: रामघाट पर डूब रहे युवक को होमगार्ड सैनिकों ने बचाया-

  
Last Updated:  जून 29, 2021 " 09:03 अपराह्न"

उज्जैन |उज्जैन में 28 जून 2021 से बाबा महाकाल का दरबार आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। इसी के साथ श्रद्धालुओं की भारी संख्या उज्जैन के रामघाट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी में असावधानीवश श्रद्धालु गहरे पानी में उतर जाते हैं। इस कारण कई बार डूब जैसी घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।


28 जून को प्रातः 9:30 बजे के करीब वरुण घाट पर स्नान कर रहे जिला इंदौर सिंधी कॉलोनी निवासी कुलदीप पिता जितेंद्र उम्र 32 वर्ष नहाते समय पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने लगे। इस दौरान घाट पर ड्यूटीरत  रामघाट चौकी के जवान ईश्वर चौधरी, जितेंद्र गौड़ एवं क्षिप्रा तैराक दल के सदस्यों ने डूब रहे व्यक्ति को कुशलतापूर्वक बाहर निकाला एवं प्राथमिक उपचार दिया। इस बचाव कार्य में होमगार्ड के सैनिक ईश्वर चौधरी, जितेंद्र गौर, विजय दायमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 512 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *