रतलाम: सैलाना पुलिस ने दबिश देकर नगदी 30 हजार सहित जुआरियों को धरा-

  
Last Updated:  जुलाई 11, 2021 " 10:49 पूर्वाह्न"

रतलाम/सैलाना| शनिवार रात को सैलाना पुलिस ने दबिश देकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे व्यक्तियों को धर दबोचा और उनके पास से ₹30000 की नगद राशि बरामद की | प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलाना पुलिस ने शनिवार रात को दबिश देकर संस्कार वैली स्कूल के पास से 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा और उनसे ₹30000 की राशि बरामद भी की, पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र जैन,,राजेंद्र जैन ,राजू ,हरि दास बैरागी ,विशाल जैन ,तरुण जैन राकेश, राजकुमार, के नाम आए हैं जो कि सैलाना शिवगढ़ के निवासी है । सैलाना पुलिस ने आरोपियों से बरामद राशि जब्ती में लेकर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। सैलाना पुलिस की इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने किया कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, निरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक श्रेया सिसोदिया, स.उप निरिक्षक मुकुट सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत ,सतीश परमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल रहे|

 389 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *