शासकीय विश्वविद्यालयों के कार्मिकों को भी मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ

  
Last Updated:  अगस्त 2, 2021 " 08:26 अपराह्न"

रतलाम | राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में समस्त शासकीय विश्वविद्यालयों और मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्मिकों को भी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में विभाग को निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में वित्त विभाग की अनापत्ति प्राप्त हो गई है। राज्य शासन के कर्मचारियों के अनुसार ही शासकीय विश्वविद्यालयों के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2020 को देय वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि के साथ तथा 1 जनवरी 2021 को देय वेतन वृद्धि 1 जनवरी  2022 को देय वेतन वृद्धि के साथ देने के निर्देश दिए गए हैं।

 385 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *