सैलाना- धामनोद में प्रसाशन ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया-

  
Last Updated:  सितम्बर 1, 2020 " 06:32 अपराह्न"

सैलाना/धामनोद:01 सितंबर 2020(स्पष्ट खबर)| कॉविड 19 कोरोना संक्रमण महामारी के बीच शासन द्वारा दिशानिर्देशों के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री कामिनी ठाकुर के आदेशानुसार सैलाना नगर में श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नगर परिषद सैलाना एवं पुलिस प्रशासन सैलाना ने संयुक्त रुप से कार्यवाही की गई मुख्य नगरपालिका अधिकारी सैलाना अरुण पाठक के आदेशानुसार नगर परिषद कर्मचारियों ने प्रत्येक वार्ड से श्री गणेश की प्रतिमाओं का एकत्रित करण किया वहीं दूसरी ओर सैलाना पुलिस थाना प्रभारी दल सिंह परमार भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपने दल बल के साथ उक्त कार्य में लगे रहे खबर लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन सैलाना एवं नगर परिषद सैलाना द्वारा मूर्तियों को एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा था|

धामनोद: मूर्तियों के विसर्जन हेतु दो वाहनों की व्यवस्था –

शासन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा के निर्देश अनुसार धामनोद नगर में गणेश विसर्जन के अवसर पर दिनांक 1 सितंबर को सार्वजनिक रूप से सड़कों पर जुलूस, डीजे बैंड ,ढोल सावरी,भजन कीर्तन एवं पटाखों पर कोरोनावायरस संक्रमण के देखते हुए संपूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया एवं समस्त नागरिकों को सूचित किया गया कि उनके द्वारा घर पर गणेश जी की मूर्तियों की स्थापना की गई हो तो उनके विसर्जन के लिए नगर परिषद धामनोद द्वारा दो वाहनों की व्यवस्था की गई है जो कि संपूर्ण नगर व गलियों में जाकर मूर्तियों का सम्मान सहित संग्रहण करेंगे जिस पर नागरिकों द्वारा मूर्तियों को निकाय को दे दि गई|

 4,532 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *