कलेक्टर ने ओमप्रकाश, फकीरचंद सैनी एवं सुश्री नेहल शर्मा का खनिज पट्टा किया निरस्त

  
Last Updated:  अगस्त 17, 2021 " 07:27 अपराह्न"

ad

कलेक्टर ने ओमप्रकाश, फकीरचंद सैनी एवं सुश्री नेहल शर्मा का खनिज पट्टा किया निरस्त

मंदसौर|मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के‍ निर्देशन में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा जिले में चल रहे माफिया अभियान के अंतर्गत गिट्टी खनिज के उत्खनिज पट्टाधारियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं के कारण ओमप्रकाश पिता धन्नालाल लोहार निवासी मंदसौर को ग्राम मूंदड़ी तहसील मल्हारगढ़ एवं मेसर्स एफ दयाराम प्रो. फकीरचंद सैनी निवासी मंदसौर को ग्राम एलची, निपानिया मेघराज, बानीखेड़ी एवं सुश्री नेहलशर्मा पिता अशोक शर्मा निवासी मंदसौर को माल्याखेरखेड़ा तहसील मंदसौर में स्वीकृत उत्खनिज पट्टों मे अनियमितताओं के कारण इनके पट्टे निरस्त किये गये।

इसी प्रकार बशीर पिता रहीम गढ़वी निवासी मुल्तानपुरा को ग्राम दौलतपुरा तह. मंदसौर, राकेश गोयल पिता प्रेमचंद गोयल निवासी मंदसौर को ग्राम पित्याखेड़ी जागारी तह. मंदसौर में स्वीकृत शैल खनिज पट्टा एवं शकील अहमद निवासी चित्तौड़गढ को ग्राम गुराडियादेदा तह. मंदसौर को स्वीकृत लेटेराईट खनिज पट्टा निरस्त करने के लिए राज्य शासन की और प्रस्‍ताव भेजा गया है|

विज्ञापन

 404 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *