आगामी त्यौहार कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार ही मनाए जाएंगे-

  
Last Updated:  अक्टूबर 6, 2021 " 08:30 पूर्वाह्न"

रतलाम/सैलाना। आगामी नवरात्र एवं विजयदशमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस थाना प्रांगण में आयोजित हुई, एसडीएम सैलाना सुश्री कामिनी ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मनोज पाटीदार उप निरीक्षक पुलिस थाना सैलाना ने की, आगामी त्योहारों को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए एसडीएम सैलाना ने बताया कि आगामी त्यौहार कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार ही मनाए जाएंगे, नवरात्र उत्सव समिति संचालकों को शासन के दिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा जिसमें अनुमति सोशल डिस्टेंसिंग मास्क आदि सम्मिलित हैं। सैलाना क्षेत्र में बेहतरीन वैक्सीनेशन संपादित होने पर प्रशासन ने आम जनता को सहयोग करने के लिए एसडीएम ने सैलाना क्षेत्र के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। शांति समिति के महत्वपूर्ण बैठक में उप निरीक्षक पाटीदार व सीएमओ नगर परिषद सैलाना, ने भी अपने विचार व्यक्त किए । पुलिस थाना प्रांगण में आयोजित बैठक में उप निरीक्षक के एल दायमा, उप निरीक्षक जय श्री सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव,श्याम धाकड़ मंडल अध्यक्ष भाजपा, जितेंद्र सिंह राठौर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जगदीश पाटीदार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, पार्षद अनुकूल सोनी, मुकेश पाटीदार, ललित कसेरा नाथूलाल राठौर दिनेश आसरा, पत्रकार गण सुनील परिहार सुरेश मालवीय नितेश राठौर सहित सैलाना नगर के नव दुर्गा उत्सव समिति के संचालक गण वरिष्ठ नागरिक इत्यादि उपस्थित रहे।

 396 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *