किसानों द्वारा नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराई गई, नागदा से ताल 35 किमी लम्बे मार्ग का निर्माण पूरा हुआ

  
Last Updated:  अक्टूबर 11, 2021 " 05:28 अपराह्न"

उज्जैन । लोक निर्माण विभाग द्वारा नागदा से बेरछा ताल मार्ग का निर्माण किया गया है। पूर्व में नागदा से ताल जाने के लिये जावरा अथवा महिदपुर से घूमकर जाना पड़ता था। इस मार्ग के बन जाने से नागदा से 35 किलो मीटर चलकर सीधे ताल पहुंचा जा सकता है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गणेश पटेल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत भू-अर्जन की राशि उपलब्ध नहीं थी और इस इलाके में उन्न खेती होने के कारण जमीन देने के लिये भी कोई तैयार नहीं था। इस मार्ग पर स्थित दो ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घरों के बाद इतनी भी जगह नहीं थी कि एक कार या जीप आराम से निकल जाये। इसी के कारण उक्त योजना फलीभूत नहीं हो रही थी। पक्के घरों को तोड़ा नहीं जा सकता था और बासपास बनाने के लिये भूमि अधिग्रहण हेतु तीन करोड़ रुपये की आवश्यकता थी। विभागीय अधिकारियों द्वारा नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद स्थापित किया गया। परिणाम स्वरूप जन सहयोग से एक किलो मीटर लम्बाई में स्थानीय किसानों द्वारा नि:शुल्क जमीन उपलब्ध करवा दी गई। पर्याप्त चौड़ाई में जमीन प्राप्त होने से इस निर्माण को सफलतापूर्वक किया जा सका।

 479 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *