रतलाम: कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

  
Last Updated:  अक्टूबर 26, 2021 " 08:24 अपराह्न"

रतलाम। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े ने कार्य मे लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत जडवासाकलां अन्तर्गत खेत सडक योजनान्तर्गत ग्रेवल रोड जडवासाकलां से हतनारा मार्ग की ओर अपूर्ण रहने, पुरानी पेयजल टंकी विक्रय कार्य में अनियमितता एवं कार्य मे लापरवाही बरतने एवं वित्तीय अनियमितता परिलक्षित होने पर ग्राम पंचायत जडवासाकलां के सचिव श्री नानालाल सिंघानिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सिंघानिया को जनपद पंचायत कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान सचिव सिंघानिया को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

खसरे से पुजारियों का नाम हटाकर मन्दिर का नाम जोड़े जाने के निर्देश

 458 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *