रतलाम: कोविड-जांच हेतु दुकानदारों के सैंपल लेंगे

  
Last Updated:  नवम्बर 8, 2021 " 06:57 अपराह्न"

शराब की दुकान, उचित मूल्य की दुकान तथा सहकारी संस्था में आने वालों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे

रतलाम। दीपावली पर्व के पश्चात विगत दिनों बाजारों में त्योहारी हलचल के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि रतलाम शहर के बाजारों में दुकानदारों के सैंपल लिए जाएंगे और कोविड-जांच की जाएगी।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि त्योहारी मौसम में दुकानदार अधिक संख्या में ग्राहकों के संपर्क में आए हैं इसलिए कोरोना प्रसार पर नियंत्रण के दृष्टिगत दुकानदारों के सैंपल लिए जाना है।

शराब की दुकान, उचित मूल्य की दुकान तथा सहकारी संस्था में आने वालों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे

जिले में कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज शत प्रतिशत व्यक्तियों को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं, शराब की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों तथा सहकारी संस्थाओं पर खाद-बीज के लिए आने वाले किसानों को दुकानदारों द्वारा प्रेरित किया जाएगा कि वह कोरोना के दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें। अगर नहीं लगवाए गए हैं तो लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर भेजकर वैक्सीनेट कराया जाएगा।

विज्ञापन

ad
ad
ad

 601 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *