जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदान की गई भूमि में हेर-फेर के मामले में पुलिस-प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

  
Last Updated:  नवम्बर 28, 2021 " 05:01 अपराह्न"

धार महाराज के द्वारा हॉस्पिटल एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए भूमि प्रदाय की गयी थी

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित कीमती भूमि सर्वे न. 29 ग्राम मगजपुरा तहसील, पटवारी हल्का नं. 13 का रकबा 3.074 हेक्टेयर, 29/1 पैं, 0.074 हेक्टेयर, 29/2 पैं, 2.549 हेक्टेयर, 29/3 पैं, व्यावसायिक भूमि 0.451 रकबा को धार महाराज के द्वारा हॉस्पिटल एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रदाय की गयी थी

भूमि को फर्जी कागजात बनाकर जमीन की अफरा-तफरी की गई। धार पुलिस अधीक्षक, आदित्य प्रताप सिंह एवं अ.पु.अ. देवेन्द्र पाटीदार के नेतृत्व में उपुअ यशस्वी शिन्दे (महिला अपराध) द्वारा प्रस्तुत जांच आवेदन के आधार पर थाना कोतवाली पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक धार देवेन्द्र धुर्वे व 05 टीमों के द्वारा 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है। जिनमें 08 पुरुष व 05 महिलाएं शामिल हैं।

 455 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *