Ratlam: पुलिस ने चोरी की गई 07 मोटर साइकिलें की बरामद, 02 आरोपी गिरफ़्तार

  
Last Updated:  अक्टूबर 28, 2023 " 01:41 पूर्वाह्न"

रतलाम। जिले में हो रही लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । गठित टीम द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर स्थान व समय बदलकर वाहन चैकिंग कराई गई | दिनांक 26.10.2023 को थाना माणकचौक रतलाम के अपराध क्रमांक 583/2023 धारा 379 भा.द.वि. में मुखबीर की सूचना पर संदीग्ध जयप्रकाश पिता मदनलाल माली उम्र 42 साल नि.वायर वाक्स पानी की टंकी के पास प्रतापगढ राजस्थान को पकडा गया। पकडे गये संदिग्ध जयप्रकाश से हिमत अमली से पूछताछ करते थाना सर्कल मे से बाइक चोरी करना बताया तथा उक्त मोटर सायकिलो को अपने गाँव घर के पास रामगढ, छोटुभाई की बगिची रतलाम पर छुपाकर बेंचने हेतु रखना बताया गया तथा एक वाहन को रफीक पिता रईश खान जाति मुसलमान उम्र 30 साल नि. कच्ची बस्ती प्रतापगढ राजस्थान को बेचना बताया जिसको हिरासत मे लेकर उक्त वाहन को बरामद किया गया आरोपीगणो द्वारा बताये स्थानो से चोरी गई 06 स्कुटीया एवं मोटर साईकिल किमती लगभग 04 लाख 30 हजार रुपये की बरामद की गई। उक्त वाहनो की तस्दीक करते उक्त वाहन थाना माणकचौक रतलाम के अलग अलग अपराधो मे चोरी होना पाया गया।

आरोपी जयप्रकाश पिता मदनलाल माली उम्र 42 साल नि.वायर वाक्स पानी की टंकी के पास प्रतापगढ राजस्थान सुबह के समय मे पैदल पैदल पुरे बाजार मे घुमकर उन मनोटर साईकिलो की रैकी करता था जिन गाडियो मे चांबी लगी रहती थी उन वाहनो को मौका देखकर उन्हे चोरी कर ले जाता था ।

गिरफ्तार आरोपी-

1-जयप्रकाश पिता मदनलाल माली उम्र 42 साल नि.वायर वाक्स पानी की टंकी के पास प्रतापगढ राजस्थान
2- रफीक पिता रईश खान जाति मुसलमान उम्र 30 साल नि. कच्ची बस्ती प्रतापगढ राजस्थान

जप्त मोटरसायकलो की सूची-

1.MP43EB6578
583/2023 धारा 379 भा.द.वि., एक्टीवा स्कुटी 65000/-

  1. MP43ED7260
    388/2023 धारा 379 भा.द.वि., सुजुकी एक्सेस 65000/-
  2. MP43ED8502
    134/2023 धारा 379 भा.द.वि., एक्टीवा स्कुटी, 65000/-
  3. MP43EA5499
    15/2022 धारा 379 भा.द.वि., एक्टीवा स्कुटी 55000/-

5.MP43DS9995
47/2022 धारा 379 भा.द.वि.जुपीटर स्कुटी 50000/-

  1. MP43EC1092
    256/2020 धारा 379 भा.द.वि., होण्डा एक्टीवा स्कुटी 60000/-
  2. MP43DY0522,
    356/2023 धारा 379 भा.द.वि., होण्डा मोटरसाईकिल लिवो 70000/-

सराहनीय भूमिका- कार्य.निरीक्षक प्रिति कटारे थाना प्रभारी थाना माणकचौक रतलाम, कार्य.प्रआर 781 नरेन्द्र चावडा,कार्य.प्रआर 416 दिलीपसिह रावत,कार्य.प्रआर 665 सुधीरसिह राठोर, प्रआर 255 दिपक बोरासी ,आर 875 रणवीर सिंह भदोरिया,आर 532 संजय सोनावा ,आर 936 संजय कुशवाह,आर 110 अशरफ खान थाना माणकचौक रतलामएवं आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

 482 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *