रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता, दो कंटेनर से एक करोड़ की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

  
Last Updated:  अक्टूबर 30, 2023 " 10:01 अपराह्न"

रतलाम। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही सर्चिंग और रूटिंग वाहन चेकिंग के दौरान रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,
मुंबई से उत्तर प्रदेश की और जा रहे दो कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है, रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कंटेनर से 1050 पेटी अवैध शराब जप्त की है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत 1 करोड रुपए से अधिक बताइ जा रही है।
पुलिस ने दोनों कंटेनर चालक सतीष जाट और भगवान जाट दोनो हरियाणा के रोहतक के निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो कंटेनर से यह शराब बरामद की है। शराब के परिवहन के संबंध में कोई भी दस्तावेज गिरफ्तार आरोपियों के पास नहीं मिला है। बिलपांक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों कंटेनर सहित अवैध शराब जप्त कर ली है।

 665 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *