MP News:पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध यूरिया खाद जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया

  
Last Updated:  नवम्बर 2, 2023 " 04:27 अपराह्न"

राजगढ़। वर्तमान रबी सीजन में यूरिया खाद फसलों में देने की आवश्यकता पर यूरिया खाद के लिये किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा हैं वही खाद की कालाबजारी की खबरों के साथ ही अवैध परिवहन की खबरे आ रही है, राजगढ़ के तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बावड़ीखेड़ा एसएफटी पाइंट से चैकिंग के दौरान पिकअप वाहन को पकड़ा, तलाशने पर वाहन में अवैध 75 यूरिया खाद की बोरी मिली, जिनकी कीमत 22 हजार 500 रुपए बताई गई है वहीं टीम ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम बावड़ीखेड़ा एसएफटी पाइंट से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 42 जी 3353 को पकड़ा, तलाशने पर वाहन में अवैध 75 बोरी यूरिया खाद की मिली, जिन्हें जब्त किया गया साथ ही वाहन चालक समद पुत्र रफीकखां निवासी शुजालपुर जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपित के कब्जे से पांच लाख रुपए कीमती पिकअप वाहन और 22 हजार 500 रुपए का यूरिया खाद जब्त किया है। पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी ए.एल राठौर की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ धारा 7 उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

 749 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *