Ratlam:मतदान दलों का तीन दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण 7 नवंबर से

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2023 " 03:38 अपराह्न"

Uttam sharma

रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले के मतदान दलों में नियोजित कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आगामी 7 नवंबर को प्रारंभ होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दो शिफ्ट में कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण रतलाम में रतलाम पब्लिक स्कूल तथा जावरा में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। रतलाम में रतलाम शहर रतलाम ग्रामीण तथा सैलाना विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल सम्मिलित होंगे। जावरा में होने वाले प्रशिक्षण में जावरा तथा आलोट के मतदान दलों के कार्मिक शामिल रहेंगे।

 766 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *