Ratlam:निर्वाचन व्यय प्रेक्षक ने जिला पंचायत सभाकक्ष एवं सैलाना में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा अभिलेखों का परीक्षण किया

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2023 " 05:37 अपराह्न"

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय व्यय प्रेक्षक मुकाम बिकेन एस. ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष एवं सैलाना में अभ्यर्थियों के व्यय लेखा अभिलेखों का परीक्षण किया। जिले के विधानसभा क्षेत्र 219 रतलाम ग्रामीण, 220 रतलाम शहर तथा 221 सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त केंद्रीय प्रेक्षक मुकाम बिकेन ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किया।

उल्लेखनीय है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निजी रुप से या अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से या प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा व्यय प्रेक्षक निरीक्षण के लिए लेखा रजिस्टर जैसे बैंक रजिस्टर, केश रजिस्टर, दैनिक लेखा रजिस्टर, सार रजिस्टर, समस्त बिल, व्हाउचर एवं बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक के साथ उपस्थित रहेंगे। सोमवार को प्रथम निरीक्षण में उक्त समस्त अभिलेखों का परीक्षण व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में व्यय लेखा दल द्वारा किया गया। प्रेक्षक मुकाम बिकेन एस. ने व्यय लेखा दल को इस दौरान निर्देश दिए कि जिस तरह अभी तक समस्त दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है, उसी तरह आगे भी उक्त परीक्षण किया जाए।

अभिलेखों का द्वितीय निरीक्षण 10 नवम्बर को तथा तृतीय निरीक्षण 14 नवम्बर को प्रातः 10.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जाएगा। उपरोक्त निर्धारित तिथियों में अभ्यर्थी या निर्वाचित एजेंट द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करता है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 एवं 10 (क) का उल्लंघन माना जाएगा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com

 656 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *