Mandsaur:बाइक और डंपर की भयानक टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत., एक व्यक्ति घायल

  
Last Updated:  नवम्बर 25, 2023 " 06:53 अपराह्न"

मंदसौर। आज शनिवार सुबह गरोठ थाना अंतर्गत ग्राम बरडिया में एक हृदय विदारक घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर मृत्य हो गई l प्रारंभिक प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बरडिया अमरा के पास दसोरिय रोड पर एक बाइक चालक महिलाओं के साथ बैठकर जा रहा था, सामने से आ रहे डंफर ने दो महिलाओं को वही रौंद दिया घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए एवं डंपर चालक को पकड़ लिया पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डंपर चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर गरोठ थाने लाया गया, घायल का गरोठ अस्पताल में इलाज चल रहा है मृतक महिलाएं बरडिया अमरा की निवासी है जिनके नाम खमीराबाई पति गुलाब उम्र 65 वर्ष एवं राधाबाई पिता पीरु लाल उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है इसके साथ एक और महिला घायल हुई है जिसका नाम शरदबाई पति किशन लाल उम्र 40 वर्ष निवासी कचरिया एवं घायल पुरुष का नाम किशन पिता रामलाल बताया जा रहा है गरोठ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिलाओं का पोस्टमार्टम गरोठ अस्पताल में किया जा रहा है। डंपर को गरोठ पुलिस थाने में रख गया है, पुलिस जांच की जा रही है एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 848 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *