राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे, विधायक दल की बैठक में फैसला-

  
Last Updated:  दिसम्बर 12, 2023 " 04:45 अपराह्न"

राजस्थान/ जयपुर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाया है, पार्टी ने सांगानेर सीट से विधायक भजन लाल शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है, अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे, जयपुर में विधायक दल की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया है।

भजनलाल शर्मा ( Bhajanlal Sharma) सांगानेर से विधायक हैं, मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं, शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं, बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है, भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।

 784 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *