Ratlam: शासकीय जमीन पर लंबित प्रकरण के बावजूद बिना किसी आदेश अथवा निर्णय के अवैध निर्माण, sdm ने प्रकरण की जांच का आदेश देकर प्रतिवेदन मांगा

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2023 " 08:37 पूर्वाह्न"

Uttam sharma
रतलाम/सैलाना।
समीपस्त ग्राम करिया में राजस्व अमले द्वारा अनदेखी करने से न्यायालय की अवमानना की जा रही है। ग्राम करिया में कतिपय लोगो द्वारा ग्राम पंचायत भवन से लगी हुई शासकीय जमीन पर अपर आयुक्त न्यायालय उज्जैन के लंबित प्रकरण के बावजूद बिना किसी आदेश अथवा निर्णय के अवैध निर्माण किया जा रहा है, इस में खांस बात यह है कि इस संबंध मे ग्राम पंचायत द्वारा करीब एक पख़वाड़े पूर्व तहसीलदार सैलाना को आवेदन प्रेषित करते हुए निवेदन किया गया की उक्त प्रकरण न्यायालय में लंबित होने से निर्माण की अनुमति नहीं दी गईं है, साथ ही शिकायत कर्ता द्वारा भी लंबित प्रकरण मे जारी स्थगन प्रस्तुत करते हुए अवैध निर्माण कर्ताओ पर योग्य कार्यवाही की मांग की गईं ।बावजूद न तो तहसीलदार व नाही राजस्व अमले ने इस और कोई प्रभावी कार्यवाही की, जो अनेक संदेह को जन्म दे रही है। मामले मे अनेक अनियमितता – लंबित प्रकरण पर बिना किसी आदेश के साथ तत्कालीन एसडीएम द्वारा जारी लेआउट का भी पालन नहीं हो रहा है बावजूद प्रशासन द्वारा अनदेखी चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रकरण की जांच का आदेश देकर प्रतिवेदन मांगा गया-

मामले को लेकर शिकायत प्राप्त हुई है तहसील दार को पुरे प्रकरण की जांच का आदेश देकर प्रतिवेदन मांगा गया है। “मनीष जैन एसडीएम सैलाना

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 699 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *