Ratlam: पुलिस द्वारा मध्यान्ह भोजन पोर्टल से फ्राड के आरोपी को किया गिरफ्तारी

  
Last Updated:  दिसम्बर 15, 2023 " 07:13 अपराह्न"

2019 से फरार थे आरोपी, पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया था ईनाम

रतलाम। वर्ष 2019 मैं फरियादी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रतलाम मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पोर्टल प्रभारी डी एल कसेरा द्वारा रिपोर्ट कि गई की अज्ञात आरोपी के द्वारा मध्यान भोजन कार्यक्रम पोर्टल पर बैंक खाता नंबर परिवर्तित कर शासन की राशि 65,266 रुपए यूजर आईडी पासवर्ड धोखे से प्राप्त कर राशि बैंक खातों में अंतरण कर धोखे से आहरण कर ली गई रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 758 /2019 धारा 420,409 ,467, 468 ,471, आईपीसी एवं 43, 65 आईटी एक्ट का पंजीकृत कर अनुसंधान में लिया गया था। अनुसंधान के दौरान सायबर सेल रतलाम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर अनुसंधान करने पर बालाघाट निवासी सुनील देहरवाल पिता जियालाल देहरवाल उम्र 39 वर्ष निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे जाजपुर घाट बालाघाट का नाम सामने आया। आरोपी 2019 से पूर्व जनपद शिक्षा केंद्र आलोट जिला रतलाम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था इस कारण से मध्यान भोजन पोर्टल को ऑपरेट करने का व्यवसाय ज्ञान आरोपी को था जिसका दुरुपयोग कर आरोपी के द्वारा गणेश स्वयं सहायता समूह ग्राम बायड़ी सैलाना जिला रतलाम की राशि धोखे से प्राप्त पासवर्ड से आईडी बदल कर स्वयं द्वारा उपयोग किए जाने वाले बैंक खाते में ट्रांसफर कर आहरण कर ली गई थी। विभाग द्वारा विभागीय जांच में आरोपी पर कार्रवाई कर सेवा से पृथक भी कर दिया गया है। अपराध घटित करने के बाद आरोपी ने अपना स्थानांतरण बालाघाट जनपद शिक्षा केंद्र में करवा लिया था वहां से बर्खास्त होने पर आरोपी कॉन्वेंट स्कूल का संचालन कर रहा था।

पुलिस कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवम् नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की पतराशि एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्टेशन रोड रतलाम एवं सायबर सेल की सहायता से थाना प्रभारी भुवानी राम वर्मा के नेतृत्व में किया गया। फरार 2019 से फरार चल रहे सुनील देहरवाल पिता जियालाल देहरवाल उम्र 39 वर्ष निवासी बालाघाट की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 2019 से फरार चल रहे आरोपी सुनील देहरवाल को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आऱोपी- 1, सुनील देहरवाल पिता जियालाल देहरवाल उम्र 39 वर्ष निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे जागपुर घाट बालाघाट

सरहानीय भूमिका- निरीक्षक भुवानीराम वर्मा थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम सहायक उप निरीक्षक प्रेम सिंह हटीला आरक्षक रवि पहाड़िया आरक्षक राहुल मारू एवं साइबर सेल रतलाम से प्रआर मनमोहन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 860 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *