Ratlam:स्थानीय परिस्थिति शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में शाला समय परिवर्तन के संबंध में शासन के दिशा निर्देश

  
Last Updated:  जनवरी 9, 2024 " 08:46 पूर्वाह्न"

स्थानीय परिस्थिति शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में
शाला समय परिवर्तन के संबंध में शासन के दिशा निर्देश

रतलाम। शीतकाल एवं ग्रीष्मकाल में अत्यधिक ठंड गर्मी कारण से शाला समय परिवर्तन की आवश्यकता के संबंध में शासन द्वारा विगत दिनों दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि शीतकाल में कम तापमान, शीतलहर, कोल्ड डे एवं ग्रीष्मकाल में अधिक तापमान, हीट वेव की स्थिति में स्कूलों के समय में परिवर्तन संबंधित आदेश स्वतः संज्ञान लेकर नहीं जारी किए जाएं। प्रथमतः विद्यालयों के प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से चर्चा की जाए। आदेश जारी करने के पूर्व आयुक्त लोक शिक्षण संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से सहमति ली जाए। स्कूलों को उक्त आशय के आदेश पालन करने हेतु कम से कम एक दिवस का समय दिया जाए जिससे स्कूल एवं अभिभावक पर्याप्त व्यवस्था का समय मिल सके।

ad

शीतकाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम एवं ग्रीष्मकाल में 42 डिग्री से अधिक रहने की संभावना पर प्री प्राइमरी से पांचवी तक की कक्षाएं बंद करने के संबंध में जिला कलेक्टर निर्णय संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से परामर्श उपरांत करेंगे। अन्य अपरिहार्य स्थिति में आयुक्त लोक शिक्षण संचालक राज्य शिक्षा केंद्र से सहमति प्राप्त कर संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा शाला संचालन हेतु समय निर्धारित किया जा सकेगा। राज्य स्तर से निर्धारित विभिन्न परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित होगी।

 551 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *